सोहागपुर: हर घर नाद अभियान के तहत गौवंश एवं पक्षियों के लिए रखवाए गए नाद
शहडोल गुरुवार को लगभग 4:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि भीषण गर्मी को देखते हुए निराश्रित गौवंश एवं मूक जीवों के लिए जल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के द्वारा हर घर नाद अभियान के तहत चार अलग-अलग स्थानो पर नाद रखवाए गए हैं,जिससे गर्मी में निराश्रित गौवंश एवं पक्षियों को पानी मिल सके।