रुन्नी सैदपुर: बहन की शादी में भाई का अनोखा प्यार! मटकोर खुदाई रस्म में बुलवाया जेसीबी, वीडियो हुआ वायरल
सीतामढ़ी जिले के बहिलवारा गांव में एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव के युवक बबलू ने अपनी बहन की शादी को खास और यादगार बनाने के लिए मटकोर खुदाई रस्म में जेसीबी मशीन बुला दी। पारंपरिक तरीके से होने वाली इस रस्म को आधुनिक अंदाज में किए जाने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई