राजातालाब: सेवापुरी में टूटा हाईटेंशन पोल बना हादसे का कारण, ग्रामीणों में नाराजगी
सेवापुरी में टूटा हाईटेंशन पोल बना हादसे का कारण, ग्रामीणों में नाराजगी वाराणसी। सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मनियारिपुर रोड के किनारे 11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन का एक बिजली का खंभा पिछले लगभग दो महीने से टूटा और झुका हुआ है, जिससे क्षेत्र में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।