शराब पीने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, उत्पाद विभाग ने न्यायिक हिरासत में भेजा
अरवल: शराब पीने के मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शाहिद अंसारी, आशीफ अंसारी, सनी आलम और मुश्ताफ आलम, अखिलेश सिंह, अमरिंदर कुमार, सहित कुल छह लोग शामिल हैं, जो पटना, भोजपुर और अरवल जिले के निवासी हैं।
उत्पाद थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के सेवन और कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
Arwal, Arwal | Jul 30, 2026