पूर्णिया पूर्व: बेलौरी सौरा नदी झिल्ली घाट में 17 वर्षीय युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
बेलौरी सौरा नदी के झिल्ली घाट के समीप मंगलवार को दोपहर एक 17 वर्षीय युवक का शव पानी मे तैरता हुआ बरामद हुआ है।मृतक के शरीर मे जख्म का निशान है।जिससे परिजनों ने हत्या कर शव को पानी मे फेंकने की बात कही है।मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी वार्ड 43 निवासी सुधीर यादव का 17 वर्षीय पुत्र राहुल यादव के रूप में हुई है।