गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से छेड़छाड़ और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 12 जनवरी को हुई। युवती अपनी मां के लिए खर लाने खेत जा रही थी।