बरेली: सहसवानी टोला निवासी 1 महिला को ससुराली जनों ने मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के सहसवानी टोला की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। महिला के ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और गंदी गालियां देते थे। इसके बाद महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।