बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई के पास नाले में पड़ा मिला एक व्यक्ति का शव
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक व्यक्ति के शव की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ज़िले व आस पड़ोस के थानों से मृतक व्यक्ति के शव की पहचान करने में जुट गई है।