बोड़वा आश्रम में मकर संक्रांति पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक अभय मिश्रा ने पंगत में बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रीवा। सिमरिया विधानसभा अंतर्गत प्रसिद्ध बोड़वा आश्रम में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम देखने को मिला। इस मौके पर आश्रम परिसर में 2 दिवसीय विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से हजारों की संख्या मे