एटा अवागढ़ कस्बा के किला रोड स्थित रामलीला मंच पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की विशाल किसान महापंचायत एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की महापंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कूड़ा टैक्स का विरोध