मवाना: मवाना के हस्तिनापुर रोड पर नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी हुआ घायल
Mawana, Meerut | Apr 26, 2026 रविवार की शाम 7 बजे मवाना के हस्तिनापुर रोड पर नीलगाय की टंक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सुमित निवासी हस्तिनापुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल साथी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।