उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर की लड्डू प्रसादी यूनिट में BJP नेता द्वारा प्रसाद को चखकर झूठा करने का आरोप, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है। मंदिर में मिलने वाला लड्डू प्रसाद मंदिर की लड्डू प्रसाद यूनिट में बनकर तैयार होता है। तिरुपति लड्डू विवाद के बाद महाकाल लड्डू प्रसाद यूनिट का निरीक्षण करने शनिवार को उज्जैन पहुँचे प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व उनके साथ कई भाजपा नेता। भाजपा नेता का वीडियो वायरल।