मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट +2 हाई स्कूल परिसर में शनिवार को शाम चार बजे निवर्तमान प्रधानाध्यापिका श्रीमति कल्पना कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक कुमार जबकि संचालन दिलचंद कुमार ने किया।