दरभंगा: आधे घंटे की बारिश में डूबा दरभंगा, 48 वार्डों में जलजमाव, निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा
दरभंगा में महज आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के 48 वार्डों में जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई और कई मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वाहन पानी में फंसते नजर आए। स्कूल, ऑफिस और अस्पताल जाने वाले लोग घंटों जाम और पानी से जूझते रहे। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था पर गुस