बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र निवासी बीमा एजेंट के घर से चोरों ने 30 हजार रुपए व लाखों रुपए के सोने के जेवरात किए चोरी
थाना प्रेम नगर क्षेत्र निवासी बीमा एजेंट त्रिलोक सक्सेना के घर हुई लाखों रुपए की चोरी। बेटी के घर से वापस आकर देखा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से तीस हजार रूपए और 15 तोले से अधिक सोने के जेवरात थे गायब। पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।