सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान को लेकर शनिवार को विकास खण्ड भरखनी मुख्यालय पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने की। इस दौरान प्रधानों, पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, प्रमुख सहयोगियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना रचना तैयार की गई।