राजगढ़: भामाशाह मेजर सूबेदार सतपाल सिंह भेरी ने अपने खर्च से बनाया दूसरा वॉलीबॉल ग्राउंड, भाकरां के ग्रामीणों को समर्पित किया
Rajgarh, Churu | Apr 16, 2026 तहसील के हरियाणा सीमावर्ती पवित्र स्थल तपोभूमि केसानिया जोहड़ स्थित बाबा श्योपुरी जी धाम, भाकरां में गांव के भामाशाह मेजर सूबेदार सतपाल सिंह भेरी द्वारा खिलाड़ियों और ग्रामीणों के लिए एक और सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से दूसरा वॉलीबॉल खेल मैदान तैयार कर समर्पित किया गया। समाजसेवी व राघा बड़ी सरपंच रामनिवास मितड़ ने खेल सामग्री हेतू ₹21000/-भेँट किए।