धमतरी: धमतरी जिले में रिकॉर्ड चना खरीदी, 76 हजार क्विंटल खरीदी पूरी
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत धमतरी जिले में चना खरीदी कार्य तेज गति से जारी है। जिले के 11 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर चना खरीदा जा रहा है। उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित 1 लाख क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 5847 किसानों से 76 हजार क्विंटल चना।