गाज़ीपुर: गाजीपुर में तेज रफ्तार डंपर ने चाचा-भतीजे को रौंदा, दोनों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने ऐसा कहर बरपाया कि एक ही परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं।टांड़ा चट्टी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...