धनौरा: गजरौला के कुमराला में धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का कारोबार, खनन माफिया ने किया वीडियो वायरल
गुरुवार दोपहर करीब 1:30 पर गजरौला थाना क्षेत्र में खनन करते हुए खनन माफियाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र में स्थित गांव कुमराला का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया है कि यह वीडियो खनन माफियाओं ने खुद बनाकर वायरल किया है।