यातायात जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोर्ड स्कूल हनुमानगढ़ टाउन के छात्रों द्वारा यातायात शाखा का भ्रमण किया गया । इस दौरान यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने टीम द्वारा छात्रों को यातायात शाखा की कार्यप्रणाली के बारे में बताया जाकर, यातायात नियमों की जानकारी दी जाकर पालना करने के लिए तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।