लातेहार: सरयू पथ स्थित कोने ग्राम में ऑटो बिजली के पोल से टकराया, एक ग्रामीण की मौत व चार लोग घायल
रविवार की सुबह 11:00 लातेहार सरयू पथ स्थित कोने ग्राम मे हुई सड़क दुर्घटना मे एक ग्रामीण की मौत हो गई है वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के संबंध है बताया जाता है कि ऑटो एवं सवारी गाड़ी दोनों सरयू ग्राम से लातेहार की तरफ आ रहे थे। तभी ऑटो सवारी गाड़ी को ओवरटेक करने लगा और बिजली के खम्भे से जा टकराया। हुई घटना में एक ऑटो सवार ग्रामीण की मौत हो गई है।