बारुन: खजूरी में अगलगी का तांडव, 10 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर हुई राख
बारुण थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के समीप शनिवार को खेतों में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 10 बीघे से अधिक क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।