रीठी: मढ़ीया गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 20 वर्षीय युवक का सिर फोड़ा
Rithi, Katni | Jun 25, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़ीया में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक 20 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव के ही दो लोगों ने किसी बात को लेकर युवक के साथ विवाद किया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह घायल हो गया।