सरमथुरा: सरमथुरा में गर्वमेंट कॉलेज के पास जंगल में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया गया काबू
सरमथुरा क्षेत्र में मानपुरा रोड पर गवर्मेन्ट कॉलेज के पास जंगल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। लोगों ने जिसकी सूचना नगर पालिका फायर ब्रिगेड को दी। जिसपर नगर पालिका सरमथुरा की फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे वन संपदा को भारी नुकसान भी नहीं हुआ। इस दौरान फायर कर्मी हरकेश मीणा, जालिम सिंह सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही