पीलीभीत: केसरपुर कला में खड़ी ट्राली से टकराकर 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर कला में शादी समारोह के दौरान खड़ी ट्राली से टकराकर 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जनपद शाहजहांपुर के थाना सिधौली क्षेत्र के गांव सकुलिया निवासी आयन पुत्र मोबिन अपने परिजनों के साथ केसरपुर कला में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था।