पिथौरा: घोंच पुलिया के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत के मामले में तेंदूकोना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है । घोंच पुलिया के पास बगारपाली निवासी देव सिंह ठाकुर के मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया था । जिससे देव सिंह ठाकुर की मौके पर मौत हो गई थी । आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तेंदुकोना पुलिस ने अपराध किया है ।