पिथौरा: पिथौरा के रावण भाटापारा के सामाजिक भूमि पर डड़सेना कलार समाज के लोगों ने राजस्व विभाग की टीम से कराया सीमांकन
पिथौरा रावण भाटापारा के सामाजिक भूमि पर डड़सेना कलार समाज के पदाधिकारियों के द्वारा आज राजस्व विभाग की टीम से सीमांकन कराकर नीव खुदाई का कार्य प्रारंभ किया ।लंबे समय से समाज के द्वारा इसकी मांग की जा रही थी वहीं कलेक्टर के निर्देश पर आज राजस्व विभाग की टीम के द्वारा मौके पर सीमांकन किया गया, सीमांकन पश्चात समाज के द्वारा नीव खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया ।