पिथौरा: होली त्यौहार को लेकर पिथौरा पुलिस एवं राजस्व प्रशासन ने पिथौरा शहर में फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की
होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए आज पिथौरा शहर में पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के द्वारा पिथौरा शहर में फ्लैग मार्च करते हुए आम जनता को शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की गई तथा फ्लैग मार्च का भ्रमण पूरे शहर में किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।