बरेली: बरेली पहुंचे वन मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- कुंभ में डुबकी लगाने के बाद अपने घर के पास लगाए वृक्ष
प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ इन दिनों पूरे देश और दुनिया के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, करोड़ों की तादाद में लोग संगम में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं , इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने लोगों से अपील की है कि कि वह जब संगम में डुबकी लगाए और उसके बाद जब वह घर पहुंचे तो घर पहुंचने के बाद अपने घर के पास वृक्ष लगाए।