सागर नगर: जिला अस्पताल के वार्ड में शराबखोरी का वीडियो वायरल, अस्पताल चौकी पुलिस से शिकायत
जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर संदेह के दायरे में आ रही है। अस्पताल के जनरल वार्ड में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मरीज के साथ आए परिजन ने वार्ड के अंदर ही शराब की पूरी बोतल खाली कर दी। घटना गुरूवार रात की बताई जा रही है जिसका वीडियो सोमवार की दोपहर 12 बजे सामने आया है, जिसमें मरीज का परिजन वार्ड के अंदर ही सबके सामने शराब पीता दिखाई