सागर नगर: बांदरी पुलिस पर मारपीट और मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप, यादव समाज ने एसपी से शिकायत की
यादव समाज ने बांदरी पुलिस पर मारपीट और मानव अधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि 6 फरवरी को थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगह व स्टाफ ने राजा यादव, मुंशीराम यादव और रामजी यादव के बीच झपप के दौरान सार्वजनिक जगह पर मारपीट की, पुलिस ने बाजार में जुलूस निकालकर पुलिस हमारे बाप है जैसे नारे लगवाएं।