अलीगंज: बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, नयागांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया के पास हुआ हादसा
Aliganj, Etah | Jul 11, 2026 सड़क के गड्ढे ने ली महिला की जान, बेटी का हाल जानने जाते समय बाइक से गिरकर मौत।खरसुलिया के पास गड्ढे को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान; सीएचसी अलीगंज में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित। नयागांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया गांव के पास शनिवार सुबह9:50 सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में एक महिला की दर्दनाक मौत होगयी।