भैसदेही पुलिस ने मात्र छह घंटों में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। मृतक राजू उइके की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी अनुसार दिनांक 16 दिसंबर 2025 को ग्राम घुघरी में हत्या की सूचना मिली। फरियादी ललसू पिता नाहलू उइके ने बताया कि उनके बेटे राजू उइके की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने जांच में लिया।