कौशाम्बी जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बुधवार की शाम करीब 7 बजे थाना करारी पुलिस बल के साथ कस्बा करारी में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।