बांधवगढ़: धौड़ा कॉलोनी में सड़क हादसे में युवक की मौत, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
उमरिया नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत धौड़ा कॉलोनी में सड़क किनारे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान राज कुमार बैगा पिता राम कुमार बैगा उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी बिरसिंहपुर पाली कचौरा मोहल्ला वार्ड क्रमांक 2 के रूप में की गई है।मृतक कि परिजन कि सूचना पर कोतवाली थाने में मर्ग दर्ज किया गया है मामले की विवेचना की जा रही है