धार: धार में गायत्री शक्तिपीठ पर नव वर्ष का आगाज, विचार क्रांति अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प
धार जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर नववर्ष का आगाज श्रृद्धा, भक्ति के साथ हवन पूजन कर किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी रमेशचंद्र सचान ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर प्रातः आरती और जप के पश्चात संस्कार और हवन का क्रम प्रारंभ हुआ।