काको: मिर्जापुर गांव में धान के खेत और नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति राख हुई
Kako, Jehanabad | Feb 13, 2025 काको प्रखंड के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में नेवारी के पुंज में भीषण आग लग गई जिसमें हजारों की संपति जलकर राख हो गई इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खलिहान में रखे गांव के ग्रामीण स्वर्गीय महेश यादव के धान का फसल लगे करीब 5 हजार नेवारी के पुंज और मुनारिक यादव के 15 हजार नेवारी के पुंज में अचानक आग लग गया।