बेलसंड: दमामी महादेव मंदिर के पोखर में युवक की दर्दनाक मौत, एक दिन बाद पानी में तैरता मिला शव
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड क्षेत्र स्थित बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर दमामी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर परिसर के पोखर में बुधवार सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान लोहासी पंचायत के लक्ष्मीपुर निवासी के रूप में हुई है।