बरेली: गर्भवती महिला पर हमला, रास्ता रोककर की गई मारपीट—परिवार दहशत में घर में कैद, बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में गर्भवती महिला पर अंधाधुंध हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संजय नगर, चंदन टेंट वाली गली निवासी श्रीमती शांति ने पुलिस से जान का सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। तहरीर के अनुसार 10 नवंबर 2025 की रात 8 बजे, शांति अपने घर से दवाई लेने जा रही थीं, तभी उनके तहेरे ससुर राम सिंह के बेटे अन्नू ने उनका रास्ता रोक लिया।