भोरे: सिसई गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग हुए घायल, प्राथमिकी दर्ज पर पुलिस ने जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव मेंआपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता पुत्र और पत्नी जख्मी हो गए। जिसमें पिता की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजकुमार मिश्रा का विवाद इसी गांव के एक व्यक्ति से चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।