हरिहरगंज सिनेमा रोड स्थित विंदा रिसॉर्ट में शनिवार को वैश्य जागृति मंच की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष गंगानाथ जायसवाल ने की। संचालन विश्वदीप कुमार ने किया। बैठक में आगामी नगर पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया गया।