खगड़िया: सोनबरसा घाट पर बच्चे को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में उपचार जारी
जिले के चौथम थाना क्षेत्र के सोनबरसा घाट में गुरुवार सुबह 11:00 बजे बच्चें को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गये जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक की पहचान सोनबरसा गांव के रहने वाले योगेंद्र कुमार के पुत्र जसवंत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अपने घर से चौथम जा रहे थे, कि इसी दौरान सोनबरसा घाट में बच्चें को बचाने में