कटंगी: वन्य प्राणी के खतरे को देखते हुए वन विभाग नहर टोला में अलर्ट, ग्रामीणों से रात में घर के अंदर सोने की अपील
वन परिक्षेत्र कटंगी के समतपुरी बीट और सिवनी जिले के अरी बफर जोन की सीमा पर बसे नहर टोला गांव में तेंदुए की आमद से दहशत का माहौल है। यह गांव ग्राम पंचायत टेकाडी (म) के अधीन आता है। वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक किया।टीम ने पाया कि कई ग्रामीण गर्मी के कारण रात में घरों के बाहर खुले आसमान के नीचे सो रहे थे।