लाडपुरा: नारी निकेतन बना शादी का पंडाल, दिव्यांग रीना ने धर्मराज के साथ लिए फेरे, विधायक शर्मा ने दिया आशीर्वाद
Ladpura, Kota | Dec 11, 2025 परिवार से बिछड़ कर आने आने वाली बालिकाओं का सहारा नारी निकेतन है. यहां अक्सर दुखी मन से ही बालिकाएं आती हैं, लेकिन गुरुवार दोपहर 3 बजे को खुशियों के ढोल बज रहे थे. यह खुशियां भी कोई और नहीं नारी निकेतन में रह रही रीना के विवाह की है. दुल्हन रीना जन्म से दिव्यांग है. वह बीते लंबे समय से नारी निकेतन में ही रह रही थी. सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका विव