कटनी नगर: कलेक्टर,एसपी और निगमायुक्त ने किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों का निरीक्षण गाटर घाट पर दो अलग-अलग विसर्जन कुंड बनेंगे
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह को शांतिपूर्ण सुरक्षित सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने आज रविवार शाम 5 बजे शहर के प्रमुख मार्गों का पैदल निरीक्षण किया।अधिकारियों ने 20 अक्टूबर को होने वाले विसर्जन समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए है।