चौथम: नौरंगा गांव के दर्जनों परिवार बेघर होने के डर से सीओ से गुहार लगाने अंचल कार्यालय पहुंचे
घर से बेघर होने के डर से शनिवार को दिन के तीन बजे दर्जनों की संख्या में नौरंगा गांव के पीड़ित परिवार चौथम सीओ रवि राज से गुहार लगाने पहुंच गए। सैकड़ों की संख्या में परिवार नौरंगा गांव में एनएच 107 के निकट बसे हुए हैं। लेकिन मामला वर्षों से न्यायालय में था। जिसमें दूसरे पक्ष में न्यायालय ने आदेश दिया है। न्यायालय के निर्देश पर अब इसी माह के 15 दिसम्बर तक जमीन क