राजातालाब: दुर्गाकुंड में संस्कार भारती काशी महानगर द्वारा लोकमत परिष्कार के सन्दर्भ में सभा का हुआ आयोजन
दुर्गाकुण्ड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में आयेजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रान्त प्रचारक रमेश ने संस्कार भारती काशी महानगर द्वारा लोकमत परिष्कार के सन्दर्भ में आयोजित काशी कला साधक संगम कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सदैव एक राष्ट्र रहा है और आगे भी रहेगा