अमरपुर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: दूल्हे की तेज रफ्तार कार ने ई-ऑटो को टक्कर मारी, कई घायल
Amarpur, Banka | Apr 30, 2026 शादी की खुशियां बनी मातम: तेज रफ्तार दूल्हा कार ने ई-ऑटो को मारी टक्कर, एक गंभीर सहित कई घायल” बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआर-रामपुर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की सवारी ई-ऑटो को तेज रफ्तार उजले रंग की दूल्हा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई