हाथरस: ट्रैक्टर हाइड्रा का कुंदा लगने से बाइक पर पीछे बैठी बालिका घायल, मौके पर लगी लोगों की भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पवना स्कूल के पास बाइक पर पीछे बैठकर जा रही एक 8 वर्षीय बालिका खुशी के सिर पर ट्रैक्टर हाइड्रा का कुंदा लग गया जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बालिका को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर मौके पर पहुंच गई।